चाँद तक पहुँच

चाँद तक भारत की हँसती-खिलखिलाती पहुँच! 


बात यह तो तेरी या मेरी नहीं है, 

बात यह इनकी, उनकी नहीं है, 

यह है बात भारत की पहचान की 

मिट्टी के संयुक्त जागृत अभिमान की 

उसके भविष्य के सुंदर अभियान की

आशाओं से भरे बड़े स्वप्न-यान की !


आओ, चाँद की आँखों में रखे सपनों को,

उसके मन-तल में धरे क़ीमती नगीनों को,

हम साथ-साथ खोजें, साथ-साथ सँजोयें! - 


चाँद तक भारत की हँसती-खिलखिलाती पहुँच! 


-सतीश 

August 23, 2023. 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वसंत

खादी से कलम तक

वे कहते हैं!