युग-संदर्भ

यह युग का संदर्भ है 

कि “डिग्रियाँ” बड़ी हों,

और शिक्षा छोटी हो?


यह युग का संदर्भ है 

कि बुद्धि छोटी हो,

और अहम् बड़े हों?


यह युग का संदर्भ है 

कि कविता छोटी हो,

और चुटकुले बड़े हों?


यह युग का संदर्भ है 

कि जीवन छोटा हो,

और कला बड़ी हो


-सतीश 

Oct 3, 2023. 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वसंत

वे कहते हैं!

खादी से कलम तक