विक्रम और प्रज्ञान

देखो न, भारत का “विक्रम और प्रज्ञान”

आज चाँद पर उतर गया ! 

शून्य को साधता हुआ भारत का आत्म-विश्वास 

चाँद के व्यक्तित्व को छू गया! 

यह है भारत, उसके विज्ञान, वैज्ञानिकों के

नये विक्रम, नये प्रज्ञान का नया धवल क्षितिज, 

उनकी  योग-साधना की महती उपलब्धि, 

प्रकृति-सृष्टि के विशद आशीष की शुभ वेला,

संस्कृति के राममय तुलसी, तुलसी-बोध की जन्मजयंती! 

  • सतीश 

August 23, 2023

जन्मजयंती, तुलसीदास जी 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वसंत

वे कहते हैं!

खादी से कलम तक